ऐसी कृपा करो भगवान्

0
496

ऐसी कृपा करो भगवान्

ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
करें तुम्हारा ही गुणगान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

ऐसा दे दो दृढ़ विश्वास
आपको समझें अपने पास
चाहें सुबह हो या शाम
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

सुख में आपको भूल न जाएँ
दु:ख आने पर ना घबराएँ
सुख में दु:ख में रहें समान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

करें जगत् के सारे धन्धे
पर धन्धों में पड़े ना फन्दे
जीवन होवे कमल समान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

हर इक से हम करें भलाई
किसी के साथ में करें न बुराई
ऐसे नेक बनें इन्सान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

गुण अपनायें – अवगुण छोड़ें
झूठ कपट से नाता तोड़ें
नम्र बनें – तज के अभिमान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान

हे जगदीश्वर !! अन्तर्यामी !!
हम सेवक हैं – तुम हो स्वामी
माँग रहे तुमसे वरदान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
करें तुम्हारा ही गुणगान
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान


ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान
ऐसी कृपा करो भगवान्
हरदम रहे तुम्हारा ध्यान