ऐसी कमाई कर लो, कि जो संग जा सके।

0
528

ऐसी कमाई कर लो, कि जो संग जा सके।

ऐसी कमाई कर लो,
कि जो संग जा सके।
मुश्किल पड़े तो राह में,
कुछ काम आ सके।

संसार में आता कोई,
साथी नजर नहीं।
बस नाम के साथी हैं,
यह साथी मगर नहीं।
साथी बनाओ उसको,
जो साथी कहा सके।।1।।
ऐसी कमाई कर लो…….

पापों में सदा मन को,
लगाते चले गये।
बंदियों का ही सामान,
बढ़ाते चले गये।
लेकिन कभी न धर्म को,
अपना बना सके।।2।।
ऐसी कमाई कर लो…….

दुनिया की चकाचैंध में,
जीवन बिता दिया।
अनमोल समय पाके भी,
यों ही गंवा दिया।
मानव वही है इसका जो,
फायदा उठा सके।।3।।
ऐसी कमाई कर लो……

चिन्ता की बात नहीं तो,
चिन्तन से काम लो।
शुभ कर्म करो अब से ही,
ईश्वर का नाम लो।
सम्भव है’ पथिक’ आपके,
बन्धन छुड़ा सके।।4।।
ऐसी कमाई कर लो……