ऐसी कमाई कर लो के जो संग जा सके
ऐसी कमाई कर लो के जो संग जा सके
मुश्किल पड़े तो राह में कुछ काम आ सके
ऐसी कमाई… मुश्किल पड़े तो…
१.संसार में आता कोई साथी नजर नहीं २
बस नाम के साथी हैं ये साथी मगर नहीं
साथी बनाओ उसको जो साथी कहा सके
मुश्किल पड़े तो… ऐसी कमाई… मुश्किल पड़े तो ..
२.पापों में सदा मन को लगाते चले गए २
बदियों का ही सामान बढ़ाते चले गए
लेकिन कभी भी धर्म को अपना बना सके
मुश्किल पड़े… ऐसी कमाई… मुश्किल पड़े तो..
३.दुनिया की चकाचौंध में जीवन बिता दिया २
अनमोल समय पाके भी यो हीं गवां दिया
मानव वही इसका जो फाएदा उठा सके
मुश्किल पड़े तो… ऐसी कमाई… मुश्किल पड़े तो..
४.चिन्ता की नहीं बात जो चिन्तन से काम लो २
शुभ कर्म करो अब से ही ईश्वर का नाम लो
संभव है पथिक आपके बन्धन छुड़ा सके
मुश्किल पड़े तो… ऐसी कमाई… मुश्किल पड़े तो…










