ऐसे नौजवानों की फिलहाल जरूरत है।
ऐसे नौजवानों की
फिलहाल जरूरत है।
कोई दयानन्द बन जावे,
जग से पाखण्ड हटावे।
ऐसे विद्वानों की फिलहाल
जरूरत है-ऐसे नौजवानों….।
जो देश धर्म पर मरज्यां,
भारत को आर्य करण्यां।
ऐसे बलिदानों की फिलहाल
जरूरत है-ऐसे नौजवानों….।
कोई होवे प्रताप राणा,
कोई शिवाजी मरदाना।
ऐसे बलवानों की फिलहाल
जरूरत है-ऐसे नौजवानों….।
चलते प्रताप को थामा,
थे सेठ महाजन भामा।
ऐसे धनवानों की फिलहाल
जरूरत है-ऐसे नौजवानों….।










