ऐ दुनिया में रहने वालों, नाम प्रभु का लिया करो।

0
91

ऐ दुनिया में रहने वालों, नाम प्रभु का लिया करो।

ऐ दुनिया में रहने वालों,
नाम प्रभु का लिया करो।
दिल दुःख जाए जिससें किसी का,
काम न ऐसे किया करो।

नाम प्रभु का लेने वाले,
खुशी से सुख दुःख सहते हैं।
जिस भी हाल में रखे भगवन,
उसी हाल में रहते हैं।
तुम भी सीखो सीख के,
जख्म किसी के सिया करो।।
ऐ दुनिया में रहने वालों, नाम प्रभु का…..

धर्म कर्म तो साथ चलेंगे,
धन दौलत नहीं जाएगा।
लालच करने वाले लालची,
अन्त समय पछताएगा।
बन जाते हैं नाम से पहले,
शीशे जैसा जिया करो।।
ऐ दुनिया में रहने वालों, नाम प्रभु का …..

दीन-दुःखी की सेवा करके,
प्रभु को खुश कर सकते हो।।
पूजा-पाठ तपस्या कर,
भव सागर से तर सकते हो।
हो सके तो इन हाथों से,
दान, धर्म कुछ किया करो।
ऐ दुनिया में रहने वालों, नाम प्रभु का…..