आधार प्रभु तेरा हर काल दिशाओं में
आधार प्रभु तेरा
हर काल दिशाओं में
आया तेरे चरणों में
तेरी प्रीत की छाँवों में
आधार प्रभु तेरा
जीवन में बढ़ूँ आगे
खुद अपने इरादों से
सच्चाई हो जीवन में
रहूँ दूर मैं पापों से
हर एक कदम रखूँ
सत्कर्मों की राहों में
आया तेरे चरणों में
तेरी प्रीत की छाँवों में
आधार प्रभु तेरा
स्वार्थ को तजूँ मन से
परहित में लगे तन-मन
बढ़े त्याग की ओर कदम
हों दूर विकारों से
हर पल हो रहम और प्यार
दिल और निगाहों में
आया तेरे चरणों में
तेरी प्रीत की छाँवों में
आधार प्रभु तेरा
चरणों का पुजारी हूँ
तेरे दर का भिखारी हूँ
प्रभु तू है महादानी
तुझ पर बलिहारी हूँ
हारूँ ना कभी बाज़ी
जीवन की दावों में
आया तेरे चरणों में
तेरी प्रीत की छाँवों में
आधार प्रभु तेरा










