अब यहाँ सत्संग सजाया जाएगा।

0
117

सत्संग

अब यहाँ सत्संग सजाया जाएगा।
ऋषियों का सन्देश सुनाया जाएगा।
मीठा-मीठा साज बजाया जाएगा।
और मधुर संगीत सुनाया जाएगा।
अब यहाँ सत्संग………..(1)

मत करना यह आशा,
होगी सतरंगी भाषा।
या सब लोग बुला कर कोई
सिनेमा खेल तमाशा।
बिताया जाएगा,
ऋषियों का सन्देश सुनाया जायेगा।।
अब यहाँ सत्संग…….. (2)

सुन्दर कर्म कमाना,
नर जीवन सफल बनाना।
देश धर्म जाति पर,
अपना कर्त्तव्य निभाना –
बताया जाएगा,
ऋषियों का सन्देश सुनाया जायेगा।।
अब यहाँ सत्संग………..(3)

सद्ग्रन्थों का पढ़ना,
सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ना।
जीवन की राहों में,
हिम्मत से आगे बढ़ना-
सिखाया जाएगा,
ऋषियों का सन्देश सुनाया जायेगा।।
अब यहाँ सत्संग ……..(4)

कहे ‘पथिक’ जो योगी,
वह बात यहाँ पर होगी।
ज्ञान की दवा पिला कर,
हर नया पुराना रोगी।
बचाया जाएगा,
ऋषियों का सन्देश सुनाया जायेगा।।
अब यहाँ सत्संग………..(5)