आप सौ साल जीने की इच्छा करो।

0
118

आप सौ साल जीने की इच्छा करो।

आप सौ साल जीने की इच्छा करो।
पर सदा नेक शुभ कर्म करते हुए।
पाप में लिप्त होने से बच जाओगे।
इस चराचर जगत में विचरते हुए।
आप सौ साल जीने की इच्छा……

कर्म करते हुए जो जियेगा यहाँ
जिन्दगी में हमेशा रहेगा सुखी।
दुष्ट कर्मों से नाता जुड़ेगा नहीं
इनके फल से भी होगा कभी न दुःखी।
इस तरह पाप से पाप के ताप से
छूट जाओगे सजते संवरते हुए।
आप सौ साल जीने की इच्छा……

कर्म बंधन का कारण ही न बन सके
उलझनों में पड़े न कभी वास्ता।
कर्म निष्काम करते रहो उम्र भर
इसके अतिरिक्त कोई नहीं रास्ता।
कर्म आराधना, कर्म ही साधना
होवे रणक्षेत्र में भी उतरते हुए।
आप सौ साल जीने की इच्छा……