आओ मिल के विचार करें

0
142

आओ मिल के विचार करें

आओ मिल के विचार करें।
पहले हम आप सुधरें,
फिर औरों का सुधार करें,
बचें पाप की कमाई से,
सदा शुभ कर्म करें।
रहें दूर बुराई से,
आओ मिलके विचार करें।।1।।

यहाँ सब रह जायेगा,
यहाँ सब रह जायेगा,
दिया हुआ जो हाथ से,
वही साथ निभायेगा।
आओ मिल के विचार करें।।
पहले हम आप सुधरें फिर………।।2।।

है सभी मेहमान यहाँ,
हैं सभी मेहमान यहाँ,
करके भलाई जो गये हैं,
उनके निशान यहाँ।

हम भी ऐसे काम करें,
हम भी ऐसे काम करें,
जब तक दुनियाँ रहे,
सूरज की तरह चमकें।
आओ मिल के विचार करें।।
पहले हम आप सुधरें फिर ……।।3।।

भगवान् को याद करें,
भगवान को याद करें।
जीवन कीमती है,
न उसे बरबाद करें।

यह कामना सेवक की,
यह कामना सेवक की,
प्रभु हमें दो सुमति,
यह विनती है सबकी।
आओ मिल के विचार करें।।
पहले हम आप सुधरें फिर……….।।4।।