आओ ले लें नाम प्रभु का, जीवन बिता जाए।

0
109

भक्ति

आओ ले लें नाम प्रभु का,
जीवन बिता जाए।
जो पल बीत गया जीवन का,
लौट के फिर नहिं आए।।
आओ ले लें नाम प्रभु का……..।।1।।

जीवन डोर उसी के हाथों,
जो सब करनी हारा।
कर्म हमारे न्याय उसी का,
क्या है जोर हमारा।
हम सब उसके खेल खिलौने
चाहे जहाँ ले जाए।।
आओ ले लें नाम प्रभु का…।।2।।

सुख की कलियाँ दुःख के काटे,
हंस-हंस कर स्वीकारे।
सदा बहार रहे जीवन में,
ओ३म् ही ओ३म् पुकारे।
जीवन नैय्या उसके हवाले,
वो ही पार लगाए।।
आओ ले लें नाम प्रभु का……..।।3।।

वो चाहे तो रंक बना दे,
भिक्षा को तरसा दे।
चाहे राज सिंहासन दे दे,
अनगिन सुख बरसा दे।
महिमा अपरम्पार प्रभु की,
वो ही पाए लगाए।।
आओ ले लें नाम प्रभु का…….।।4।।