आदमी को आदमी से प्यार करना चाहिए

0
41

आदमी को आदमी से प्यार करना चाहिए

आदमी को आदमी से
प्यार करना चाहिए।
एक दूजे से मधुर
व्यवहार करना चाहिए।

जन्म से छोटा बड़ा कोई
नहीं संसार में,
गुण कर्म से छोटा बड़ा
स्वीकार करना चाहिए।
आदमी को…….

विश्व के सब प्राणियों की
एक सी है आत्मा,
परस्पर सद्भाव का
विस्तार करना चाहिए।
आदमी को…….

सब जगह विराजमान
एक ही परमात्मा,
ज्ञान चक्षु खोलकर
दीदार करना चाहिए।
आदमी को……..

जिन्दगी में पाप कर्मों
से सदा बचते रहो,
पुण्य जब मौका मिले
हर बार करना चाहिए।
आदमी को…….

गैर को शुभ कर्म करने
की करो फिर प्रेरणा,
पहले अपने आप को
तैयार करना चाहिए।
आदमी को…….

पथिक मानवता का दामन
हाथ से न छोड़ना,
धर्म रूपी नाव से
भव पार करना चाहिए।
आदमी को…….