आ प्यारे आ, मन बसिया
आ प्यारे !! आ, मन बसिया
भजन बन जाऊँ मैं तेरा
तेरे भजन में रहूँ दिन रतियाँ
आ प्यारे !! आ, मन बसिया
कितक जनम प्रभु, व्यर्थ गँवाये
ऐसी व्यथा है प्रभु,
कही भी ना जाये
अब तो जीवन की नैया
तारो ना ! तारो ना ! तारो ना
मन बसिया
आ प्यारे !! आ, मन बसिया
अद्भुत-महिमा, अनुपम-गरिमा
करन कृपा की तेरी, कोई ना सीमा
तेरी छटा की छैयाँ
दे दो ना ! दे दो ना ! दे दो ना
मन बसिया
आ प्यारे !! आ, मन बसिया
टेर सुनो प्रभु, व्यथित-हृदय की
सीमा क्या बांधूँ तेरे, प्रेम समय की
लगी आज से तेरी घैया
तारो ना ! तारो ना! तारो ना!
मन बसिया
आ प्यारे !! आ, मन बसिया
भाजन बन जाऊँ मैं तेरा
तेरे भजन में रहूँ दिन रतियाँ
आ प्यारे !! आ, मन बसिया










