नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

0
60

नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।
सदा न रहा है, सदा न रहेगा,
जमाना किसी का।

आएगा बुलावा तो जाना पड़ेगा।
सर तुझको आखिर झुकाना पड़ेगा।
वहाँ न चलेगा, बहाना किसी का।।
नहीं चाहिए दिल दुःखाना……

शोहरत तुम्हारी बह जाएगी ये।
दौलत तुम्हारी रह जाएगी ये।
नहीं साथ जाता खजाना किसी का।।
नहीं चाहिए दिल दुःखाना……

सुख और दुःख में सबर करना सीखें।
अपनी कमाई में गुजर करना सीखें।
न सीखें कभी हक दबाना किसी का।।
नहीं चाहिए दिल दुःखाना……..

एक दूसरे की न पगड़ी उछालें।
खुद की कमी को सदा हम निकालें।
सुनाए न हरदम फसाना किसी का।।
नहीं चाहिए दिल दुःखाना ……..