अपने दुःख में रोने वाले मुस्कराना सीख ले।

0
257

अपने दुःख में रोने वाले, मुस्कराना सीख ले।

अपने दुःख में रोने वाले
मुस्कराना सीख ले।
दूसरों के दर्द में आंसू
बहाना सीख ले।।

जो खिलाने में मजा है
वो आप खाने में नहीं,
जिन्दगी में तू किसी के,
काम आना सीख ले।
अपने दुःख में रोने वाले, मुस्कराना…..

कर गरीबों का भला
और बे-नसीबों पर रहम,
सेवा में भगवान है,
तू दर्श पाना सीख ले।
अपने दुःख में रोने वाले, मुस्कराना…..

कर्म तेरा हो भलाई,
धर्म तेरा प्रेम हो,
‘वीर’ इस जीवन में तू,
जीवन बनाना सीख ले।।
अपने दुःख में रोने वाले, मुस्कराना…..

सुविचार

यकीन करना सीखो शक तो सारी दुनिया करती है।