जीवन सफल बनाना है तो, वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ।
जीवन सफल बनाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ।
नर तन का लाभ उठाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो…….
वेद प्रभु की अमृत वाणी,
पावन सुखद सदा कल्याणी।
धन बल यश को पाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो
चार वेद सज्ञान-ग्राम हैं,
ऋग्, यजु, साम, अथर्व नाम हैं।
सोया भाग्य जगाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो……..
सूरज चढ़े अंधेरा जाए,
ज्ञान बढ़े अज्ञान मिटाए।
मन-मंदिर चमकाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो………
जीवन-धारा सरस बहेगी,
कोई समस्या नहीं रहेगी।
उलझन को सुलझाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो…….
ऊँच-नीच और जात-पाँत को,
भेद-भाव और छूत-छात को।
जड़ से मार मिटाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो……..
मानवता बस यहीं मिलेगी,
और कहीं पर नहीं मिलेगी।
‘पथिक’ सत्य अपनाना है तो,
वेद पढ़ो और वेद पढ़ाओ ।।
जीवन सफल बनाना है तो………










