जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर, हर घड़ी परमात्मा का जाप कर।।

0
557

चेतावनी

जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर।
हर घड़ी परमात्मा का जाप कर।।
भक्ति शक्ति मुक्ति मिलती मोल ना।
जितना भी करना है अपने आप कर।।
जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर……

भूल से हो जाये कोई भूल तो।
बैठ कर कुछ काल पश्चाताप कर।।
जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर ……..

आएगा परमात्मा तुझको नजर।
आईना दिल का तू पहले साफ कर।।
जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर …..

राह में काँटे बहुत मंजिल कठिन।
हर कदम चलना सँभल कर नाप कर।।
जिन्दगी में भूल कर ना पाप कर।
हर घड़ी परमात्मा का जाप कर।।

सुविचार

धर्मो रक्षति रक्षतिः
धर्मानुकूल आचरण करने से मनुष्य रक्षित रहता है।