शिक्षा
उस प्रभु की है कृपा बड़ी,
याद करले घड़ी दो घड़ी।
घण्टी बज जाये कब कूच की,
मौत हरदम सिरहाने खड़ी।
।। अन्तरा ।।
किन्हीं शुभ कर्मों का फल है ये।
तुझे मानव का चोला मिला।।
जो आया है जायेगा वो।
बन्द होगा न ये सिलसिला ।।
वेद की कहानी है हर इक कड़ी।।
याद कर ले घड़ी……..
इस जवानी में इतरा ना तू।
बातों बातों में फंस जाएगा।।
उभरा सीना सिकुड़ जायेगा।
और कमर तेरी झुक जायेगी।।
टेक करके चलेगा छड़ी ।।
याद कर ले घड़ी………
जो करना है ले आज कर।
कुछ खबर प्यारे कल की नहीं।
मानव चोला करले सफल।
ढील दे इसमें पल की नहीं।।
टूटे श्वासों की जाये लड़ी ।।
याद कर ले घड़ी………










