शिक्षा
ईश्वर से करते जाना प्यार,
ओ नादान मुसाफिर,
नैय्या लगाते जाना पार,
ओ नादान मुसाफिर
प्रीति न तोड़ देना,
हिम्मत न छोड़ देना
वरना डूबेगा विच मझधार,
ओ नादान मुसाफिर
ईश्वर से करते जाना प्यार,
ओ नादान मुसाफिर,
नेकों की संगत करना,
बदियों से हरदम डरना
जीना जो चाहे दिन-चार,
ओ नादान मुसाफिर
ईश्वर से करते जाना प्यार,
ओ नादान मुसाफिर
जब तक है जोश जवानी,
हर बिगड़ी बात बनानी ।
होने न पावे अत्याचार,
ओ नादान मुसाफिर
ईश्वर से करते जाना प्यार,
ओ नादान मुसाफिर
जीवन में सुरभि भर ले,
जग को सुगन्धित कर ले,
करना जो चाहे मौज बहार,
ओ नादान मुसाफिर
ईश्वर से करते जाना प्यार,
ओ नादान मुसाफिर,










