जो करता रहेगा भजन धीरे-धीरे, तो मिल जाए भगवन् उसे धीरे-धीरे।

0
128

भक्ति

जो करता रहेगा भजन धीरे-धीरे,
तो मिल जाए भगवन् उसे धीरे-धीरे। ।।1।।

जगत् में असम्भव है कुछ भी नहीं
जो करता रहेगा, यतन धीरे-धीरे।।2।।
जो करता रहेगा भजन ……..

अगर उससे मिलने की दिल में लगन हो,
करो शुद्ध अन्तःकरण धीरे-धीरे।।3।।
जो करता रहेगा भजन ……..

प्रभु एक है एक है उसकी वाणी,
कर उस पे अपना चलन धीरे-धीरे।।4।।
जो करता रहेगा भजन………….

चलो सत्य पथ पर प्रभु को पहिचानो,
जो कर लो उसी का मनन धीरे-धीरे। ।।5।।
जो करता रहेगा भजन ………

सुविचार

वही दुःख उठाये जो प्रभु को भुलाये।
समय कीमती को भजन बिना बिताये।।