गुजरात (गांधीनगर) में आयोजित आत्मसाधना शिविर

0
45

आत्मसाधना शिविर

26/12/2024 से 05/01/2025 तक

आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान पिपासु, समाधि, वैराग्य, तत्त्वज्ञान के अभिलाषी, आत्म कल्याण के इच्छुक, अध्ययन-स्वाध्याय प्रेमी, भद्रशील महानुभावो! आपके प्रिय दर्शनयोग धाम, संस्कृतिवन, लाकरोड़ा, गुजरात में योगाभ्यास के पथ पर आरोहण, प्रगति, सकल क्लेश के प्रक्षालन या अंतः करण की परिशुद्धि, ऐहिक सुख-शांति एवं आत्मा व परमात्मा की प्राप्ति हेतु वैदिक दर्शनों के आधार पर पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक द्वारा ग्यारह दिवसीय ‘आत्मसाधना शिविर’ के नाम से एक अध्यात्मिक ज्ञानगंगा की धारा तिथि मार्गशीर्ष कृष्ण 11 से पौष शुक्ल 06/2081 तक तदनुसार 26/12/2024 से 05/01/2025 तक प्रवाहित होने जा रही है।

शिविरार्थी से निम्नलिखित छ: बातें सामान्य रूप से अनिवार्यतया अपेक्षित रहेंगी-

  1. पूरे काल तक शिविर स्थल में रहना होगा। मध्य में कोई अवकाश नहीं होगा।
  2. 2. किसी भी व्यवसाय, अधिकार या पारिवारिक दायित्व से संबद्ध नहीं रहेंगे।
  3. विशेष निमित्त के बिना दूरभाष आदि से बाह्य व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखेंगे।
  4. पूरे काल मौन रहना होगा। परस्पर में वार्तालाप हेतु कक्षा आदि से अतिरिक्त काल में 30 मिनिट का दैनिक अवकाश रहेगा।
  5. योग, सांख्य और वैशेषिक इन तीन दर्शनों में से कोई एक दर्शन विधिवत पढ़े हुए हों।
  6. गुरुकुलीय / शिविर की दिनचर्या पालन में समर्थ हों। किसी सेवक पर आश्रित ना हों। शिविर में माताएं व बहनें भी भाग ले सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15/12/2024 है। शिविर में

भाग लेने के इच्छुक आवेदक शीघ्र आवेदन करें। स्थान सीमित है और स्वीकृति मिलने पर ही प्रवेश संभव होगा। शिविर शुल्क अनिवार्य स्वैछिक अनुदान। (दर्शन योग धाम के सदस्य तथा ब्रह्मचारियों संन्यासियों हेतु शिविर निःशुल्क होगा।

कृपया स्वीकृति प्राप्त होने पर 25/12/2024 सायं 04:00 तक शिविर स्थल में अवश्य पहुँच जाए। वापस यात्रा 05-01-2025 को दोपहर 01:00 के पश्चात रख सकते है।

शिविर स्थल व आयोजक

लाकरोड़ा, ता.: माणसा, जि. गांधीनगर (गुजरात) पिन 382835

संपर्क : 9409615011, 9306374959

Web: darshanyog.org, ईमेल: darshanyog@gmail.com