ऋग्वेद पारायण यज्ञ
दिनांक : 23, 24, 25, 26 व 27 अक्टूबर 2024
कार्यक्रम स्थल
महर्षि दयानंद वेद वाटिका
सी0 ई0 121, महर्षि दयानन्द स्ट्रीट, अंसल गोल्फ लिंक 2 निकट तिलपता चौक, ग्रेटर नौएडा (गौतम बुद्ध नगर)
संपर्क सूत्र- 9911169917, 9811838317, 9911144217, 8920613273
23, 24, 25, 26 अक्टूबर का कार्यक्रमः –
प्रातः 7:00 बजे से 11:00 तक यज्ञ, प्रवचन व भजन सायंः 3:00 बजे से 6:00 तक यज्ञ, प्रवचन व भजन (प्रत्येक सत्र के पश्चात भोजन की व्यवस्था है)

27 अक्टूबर का कार्यक्रमः –
27 अक्टूबर को यज्ञ विधिवत 10:00 बजे संपन्न होगा। तदुपरांत वैदिक मूल्यों पर विचार। पुस्तकों का विमोचन।
ऋषि लंगर 1:00 बजे दोपहर
विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति
माननीय संजय जोशी जी (पूर्व महासचिव भाजपा)
माननीय विनय आर्य जी (मंत्रीः आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली)
डॉ आनंद कुमार जी (राष्ट्रीय अध्यक्षः राष्ट्र निर्माण पार्टी)
स्वामी सुरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज,
स्वामी ओमानंद जी महाराज
आयोजक :
प्रो० विजेन्द्र सिंह आर्य मुख्य संरक्षकः ‘उगता भारत’
मेजर वीर सिंह आर्य संरक्षकः ‘उगता भारत’
देवेंद्र सिंह आर्य चेयरमैनः ‘उगता भारत’
डॉ राकेश कुमार आर्य संपादकः ‘उगता भारत’
एवं आर्य बंधु परिवार के समस्त परिजन व प्रियजन
संपर्क सूत्र : 9911169917, 9811838317, 8920613273, 9911144217
महोदय,
जैसा कि आप सभी को विदित है कि सत्य सनातन संस्कृति यज्ञ-याग की संस्कृति है। यज्ञ के माध्यम से विश्व व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य हमारे ऋषि पूर्वजों ने किया है। इसी व्यवस्था को महर्षि दयानंद जी महाराज ने आगे बढ़ाने के लिए संसार के श्रेष्ठ लोगों का आवाहन करते हुए ‘कृण्वंतो विश्वमार्यम’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उद्घोष किया।
इससे प्रेरित होकर ‘उगता भारत’ समाचार पत्र परिवार के तत्वावधान में मानव समाज की सुख-शांति-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के वशीभूत होकर आगामी 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक ‘उगता भारत’ समाचार पत्र के वैचारिक पिता स्वर्गीय महाशय राजेंद्र सिंह आर्य जी की 113 वीं जयन्ती और पूज्या माता स्व० श्रीमती सत्यवती आर्या जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर ऋग्वेद पारायण यज्ञ सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आपकी महत्वपूर्ण और गौरवमयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
प्रत्येक सत्र में किसी न किसी विशिष्ट आमंत्रित विद्वान से राष्ट्र चिंतन, वेद चिंतन और धर्म चिंतन की त्रिवेणी में स्नान करने का अवसर भी उपलब्ध होगा।










