आर्य समाज बिहारीपुर, बरेली) द्वारा आयोजित वेद प्रचार कार्यक्रम

0
101

वेद प्रचार कार्यक्रम

आर्य समाज बिहारीपुर, बरेली (महर्षि दयानन्द चौक, गली आर्यसमाज) द्वारा आयोजित

वेद प्रचार कार्यक्रम एवं यजुर्वेद पारायण यज्ञ

भाद्रपद कृष्ण द्वितीया से भाद्रपद कृष्ण सप्तमी तक सम्वत् २०८१ विक्रमी तदनुसार बुधवार, २१ अगस्त से रविवार, २५ अगस्त २०२४ तक

मान्यवर,

आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि आर्यसमाज बिहारीपुर बरेली में गत वर्षों की भाँति बेद प्रचार कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि प्रत्येक कार्यक्रम में समय से इष्ट मित्रों सहित पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करने का कष्ट करें।

आमन्त्रित विद्वान

वैदिक प्रवक्ता – आचार्य विष्णु मित्र ‘वेदार्थी’ (बिजनौर)

प्रसिद्ध आर्य भजनोपदेशक – श्री कुलदीप आर्य (मेरठ)

कार्यक्रम

बुधवार, २१ अगस्त से रविवार, २५ अगस्त २०२४ तक,

स्थान : आर्यसमाज बिहारीपुर, बरेली

प्रातःकालीन – यजुर्वेद पारायण यज्ञ…….… प्रातः ७ से ८.३० तक

भजनोपदेश प्रातः ………८.३० से ९.१५ तक

वेदोपदेश…………प्रातः ९.१५ से १०.०० तक

रात्रिकालीन – भजन, वेदोपदेश……. रात्रि ७.३० से १०.०० तक

अन्य स्थलों पर वेद प्रचार

बुधवार, २१ अगस्त २०२४ (स्थान श्री सुरेश चन्द्र आर्य जी द्वारा विद्यालय में)

अपराहनकालीन यज्ञ, भजन, वेदोपदेश ……….अप. ३.०० से सायं ५.३० तक

गुरूवार, २२ अगस्त व रविवार, २५ अगस्त २०२४ (स्थान आर्यसमाज मॉडल टाउन)

अपराहनकालीन

यज्ञ, भजन, वेदोपदेश……….अप. ३.०० से सायं ५.३० तक

शुक्रवार, २३ अगस्त व शनिवार , २४ अगस्त २०२४ (स्थान स्त्री आर्यसमाज बिहारीपुर)

अपराहनकालीन यज्ञ, भजन, वेदोपदेश …….. अप, ३.०० से सायं ५.३० तक

आवश्यक सूचनाएँ: बाहर व क्षेत्रीय अतिथियों के भोजन (भोजन समय: प्रातः 11 बजे एवं सायं 6.45 बजे से 7.30 बजे तक पुनः रात्रि 9.45 बजे) एवं निवास की व्यवस्था आर्यसमाज मन्दिर में ही है।

आर्यसमाज एवं आर्य स्त्री समाज, बिहारीपुर, बरेली

स्वागतोत्सुक : समस्त सदस्यगण आर्य समाज, बिहारीपुर, बरेली एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, जनपद बरेली