प्रान्तीय आर्य सम्मेलन-उत्तराखण्ड

0
33

प्रान्तीय आर्य सम्मेलन-उत्तराखण्ड

दिनांक : वैशाख शुक्ल पंचमी रविवार 12 मई 2024

आर्यों/आर्याओं नमस्ते! ‘सं वो मनांसी जायताम् ईश्वर की आज्ञा है. और जब हम एक साथ मिलते हैं और उठते बैठते हैं तब हमारा ज्ञान, हमारे विचार एक जैसे होने में बडी सहायता होती है और यदि साथ ही विद्वत् निर्देशन भी प्राप्त हो तो सोने पर सुहागा जैसा ही होता है। अतः जब-जब ऐसा अवसर मिले तय-तय हम सबको आवश्यक रूप से सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित सांगठनिक गतिविधियों में सम्मिलित होना चाहिए। तो आओ रविवार १२ मई २०२४ वैशाख शुक्ल पंचमी को सैनी आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में पूज्य आचार्य हनुमत् प्रसाद जी अध्यक्ष आर्य महासंघ और साथ ही आचार्य जितेन्द्र जी, केन्द्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा. आचार्य संजीव आर्य केन्द्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आर्य संरक्षिणी सभा, एवं आचार्य अवनीश आर्य केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा प्रभूति विद्वानों का सानिध्य प्राप्त करें।

समय : प्रातः ०८:०० बजे से अपराह्न ०२:००

स्थान : सैनी आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार, उत्तराखण्ड़

यज्ञ: प्रातः ०८:०० भजनोपदेश प्रातः ०९:३० बजे से ध्वजारोहण – ०९:०० वक्तव्य एवं सांगठनिक निर्देश १०:३० बजे से स्वागत ०९:१५ भोजन प्रसाद प्रातः ०९:३० बजे से

आयोजक : राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा उत्तराखण्ड़

सम्पर्क सूत्र : ९४१०३९५३३६, ९८३७१०१६११, ९७२०७२०६४०, ९९७३७४२६१

विशेष दूर के जनपदों से आने वाले आर्यों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था है।