गौ माता करे पुकार दुःखी मन तड़प रही।

0
12
गौ माता करे पुकार दुःखी मन तड़प रही।

गौ माता करे पुकार

गौ माता करे पुकार
दुःखी मन तड़प रही।
बेकस बेबस लाचार
दुःखी मन तड़प रही।

सबको अमृत दूध पिलावे।
सबकी जीवन जोत जगावे।
करे सभी से प्यार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे..

हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाई।
गौ माता सब को सुखदाई।
झेले कष्ट अपार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे..

राम कृष्ण के भक्तो जागो।
अपनी लापरवाही त्यागो।
मिटे ये अत्याचार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे….

गुरु गोबिन्द सिंह के सरदारो।
राणा वीर शिवा के प्यारो।
गरज उठो इक बार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे…..

दयानन्द स्वामी के चेलो।
गौ माता हित संकट झेलो।
करो न सोच-विचार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे….

बूचड़खाने बन्द करावो।
गौ माता के प्राण बचावो।
रहो ‘पथिक’ तैयार
दुःखी मन तड़प रही। गौ माता करे..