आत्मोन्नति केंद्र में आयोजित होने वाले वर्ष 2026 के आगामी शिविर
(आयु- न्यूनतम 16 वर्ष) प्रशिक्षण – आचार्य आशीष आर्य जी,दर्शनाचार्य
ध्यान साधना में रुचि रखने वाले सभी महानुभावों को सूचित किया जाता है कि आत्मोन्नति केंद्र, तपोभूमि भड़ताना, जींद में वर्ष 2026 के निम्नलिखित वैदिक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे:
- वैदिक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर (द्वितीय स्तर)( योग्यता -प्रथम स्तर ध्यान के कम से कम दो शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके महानुभावों के लिए)
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) सायंकाल से 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) प्रातःकाल तक।
- वैदिक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर (प्रथम स्तर)
दिनांक: 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) सायंकाल से 05 नवंबर 2026 (गुरुवार) प्रातःकाल तक।
- आत्मोन्नति लघु ध्यान शिविर
AATMONNATI WEEKEND MEDITATION RETREAT
दिनांक: 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) सायंकाल से 22 नवंबर 2026 (रविवार) मध्याह्न तक।
- वैदिक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर (प्रथम स्तर)
दिनांक: 29 नवंबर 2026 (रविवार) सायंकाल से 06 दिसंबर 2026 (रविवार) प्रातःकाल तक।
आवश्यक निर्देश
सभी प्रतिभागी कृपया निम्नलिखित सामग्री अपने साथ अवश्य लाएँ-
- पीने के लिए पानी की बोतल
- करवस्त्र (रुमाल)
- पेन एवं संचिका (नोटबुक)
- करप्रदीपिका (टॉर्च)
- टूथब्रश एवं पेस्ट
- साबुन तथा अन्य व्यक्तिगत उपयोग की आवश्यक सामग्री
अन्य आवश्यक बिस्तर, पात्र एवं भोजन की व्यवस्था केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर सहयोग
- भोजन एवं आवास व्यवस्था हेतु स्वैच्छिक योगदान
- विद्या दान हेतु दक्षिणा
- समर्थ व्यक्तियों द्वारा दान (80G सुविधा उपलब्ध)
गृहत्यागी विरक्त महानुभावों के लिए सर्वथा मुक्त ।
संपर्क सूत्र
आत्मोन्नति केंद्र
7355881877
श्री नंद किशोर अरोड़ा जी
93104-44170
आचार्य आत्मप्रकाश आर्य जी
94167-73617
आयोजक
आत्मोन्नति केंद्र, तपोभूमि,भड़ताना,
जिला जींद (हरियाणा)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶






















