अष्टांगयोग प्रवेशिका – योग के आठ अंगों की विवेचनात्मक व्याख्या
HD Live YouTube व्याख्यानमाला 2025–26
ओ३म्
पूज्य स्वामी सत्यपति (सत्यपनि) परिव्राजक जी की पावन स्मृति में आयोजित
“अष्टांगयोग प्रवेशिका” व्याख्यानमाला योग साधकों, विद्यार्थियों और वैदिक जिज्ञासुओं के लिए एक अत्यंत दुर्लभ एवं लाभकारी आध्यात्मिक अवसर है।
इस विशेष श्रृंखला में योग के आठ अंगों (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि) की विवेचनात्मक, वैदिक एवं व्यवहारिक व्याख्या की जाएगी, जिससे साधक योग को केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण वैदिक पद्धति के रूप में समझ सकें।
यूट्यूब पर HD Live Streaming
यह संपूर्ण व्याख्यानमाला HD LIVE STREAMING के माध्यम से YouTube पर प्रत्यक्ष प्रसारित की जाएगी, जिससे देश-विदेश के साधक घर बैठे इसका लाभ ले सकेंगे।
कार्यक्रम विवरण
- कार्यक्रम नाम : अष्टांगयोग प्रवेशिका
- विषय : योग के आठ अंगों की विवेचनात्मक व्याख्या
- दिनांक : 29 दिसम्बर 2025 से 6 जनवरी 2026
- समय : प्रतिदिन रात्रि 9:15 बजे से 10:00 बजे तक
- माध्यम : YouTube HD Live Streaming
प्रवक्ता परिचय
प्रवक्ता : सार्थक विद्यार्थी
एक गंभीर योग साधक एवं वैदिक विचारधारा से ओतप्रोत वक्ता, जो सरल भाषा में गूढ़ योग-तत्त्वों को जन-सामान्य तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं।
अष्टांगयोग क्यों आवश्यक है?
आज के तनावपूर्ण जीवन में अष्टांगयोग—
- मानसिक शांति प्रदान करता है
- आत्म-अनुशासन सिखाता है
- चरित्र निर्माण में सहायक है
- इन्द्रिय-संयम व आत्मिक उन्नति का मार्ग दिखाता है
- वैदिक संस्कृति से जोड़ता है
यह व्याख्यानमाला विद्यार्थियों, गृहस्थों, साधकों एवं आर्य विचारधारा से जुड़े सभी लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
कार्यक्रम की अपडेट, YouTube लिंक एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए WhatsApp ग्रुप से अवश्य जुड़ें—
👉 Join Link:
📞 संपर्क नंबर: 9779948486
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










