यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता।

0
9

भला क्या नहीं मिलता

यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता।
ढूँढ़ने वाले का ही पता नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…..

१. दूर हो कोई तो उसे ढूँढने जाएँ,
पास है वो तो मिला हुआ नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…

२. शौक से निकले कोई उसकी तलाश में,
वो किसी भी ओट में छुपा नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…..

३. आलसी किस्मत को पड़ा कोसता रहे,
मेहनती बशर को भला क्या नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता….

४. नीम के पेड़ों पे कभी आम लगे हों,
न कहीं सुना कहीं लिखा नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…

५. जो मज़ा मेहनत की ख़ुश्क रोटियों में है,
मुफत की गिज़ा में वह मज़ा नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…..

६. मन्ज़िले मकसूद ‘पथिक’ पा के रहेंगे,
ग़म नहीं अभी जो रास्ता नहीं मिलता।
यह न कहो कि यहाँ ख़ुदा नहीं मिलता…..