तेरे खेल निराले प्रभु जी तेरे खेल निराले ।

0
20

तेरे खेल निराले

(तर्ज – ओम् का झंडा आया यह ओम् का झंडा आया)

तेरे खेल निराले प्रभु जी तेरे खेल निराले ।
सब ने देखे भाले प्रभु जी तेरे खेल निराले ।

१. सागर नदियाँ चाँद सितारे।
जल थल अग्नि वायु सारे।
रच कर सभी सम्भाले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले।

२. एक ही मिट्टी से उपजाए।
रंग बिरंगे फूल खिलाए।
भरे शहद के प्याले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले।

३. पंखुड़ियों की कतरन न्यारी।
इन में कोमलता अति प्यारी।
कहाँ बैठ तू डाले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले ।

४. नए खिलौने रोज़ बनाए।
कोई किसी से मेल न खाए।
इक साँचे में ढाले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले ।

५. बिन हाथों के जगत बनाया।
किसी ने तेरा अन्त न पाया।
कह गए कहने वाले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले ।

६. पूर्ण प्रभु हर काम है पूरा।
मगर ‘पथिक’ इनसान अधूरा।
ग़लती कहाँ निकाले।
प्रभु जी तेरे खेल निराले ।