।। ओ३म् ।।
आर्य वीर दल बलिया (उ०प्र०) द्वारा आयोजित
महर्षि दयानंद दैनिक शाखा
शाखा स्थल: ब्रह्माईन, हनुमानगंज, बलिया (चंदन डेयरी के पास) – 277001, उत्तर प्रदेश
दिनांक 16/11/2025 (रविवार) को महर्षि दयानंद दैनिक शाखा का 145वाँ दिन बड़ी उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए आज शाखा में श्री अजय संकर जी एवं श्री संतोष जी के सहयोग से सभी आर्य वीरों को ट्रैक सूट (गर्म वस्त्र) वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक जी
महामंत्री – आर्य वीर दल (पूर्वी उत्तर प्रदेश)
तथा
श्री राजेश कुमार आर्य
जिला संचालक – आर्य वीर दल बलिया
उपस्थित रहे।
व्यायाम सत्र का संचालन
सोनम आर्य जी, प्रशिक्षक – आर्य वीर दल बलिया
द्वारा उत्कृष्ट रूप से किया गया।










