निमन्त्रण-पत्र
महर्षि दयानन्द सरस्वती के द्विजन्मशताब्दी के पावन अवसर पर श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ देवरी प्रहलादपुर, कासगंज (उ.प्र.) में उपनयन संस्कार एवं 200 कुण्डीय महायज्ञ फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी-अमावस्या, वि.सं. २०८० तदनुसार 9 मार्च (शनिवार) 2024
समादरणीय सुधीजन !
आपके आशीषों से प्रगतिशील, आर्ष गुरुकुलीय परम्परा को समर्पित श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ देवरी प्रह्लादपुर कासगंज में वेदों के पुनरुद्धारक महर्षि दयानन्द सरस्वती के द्विजन्मशताब्दी के पावन अवसर पर उपनयन संस्कार एवं 200 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रस्तुत कार्यक्रम में गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति आपके हृदय को आहलादित करेगी। ज्ञान सरोवर के इस पवित्र कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध विद्वान्, संन्यासीवृन्द, भजनोपदेशक पधार रहे हैं। इस पवित्र 200 कुण्डीय महायज्ञ के पावन अवसर पर आहुति प्रदान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम-विवरणिका
उपनयन संस्कार – प्रातः 07:00 से 09:00 तक
200 कुण्डीय महायज्ञ – प्रातः 09:00 से 11:30 तक
आशीर्वाद – प्रातः 11:30 से 12:00 तक
ऋषिलंगर – मध्याह्न 12:00 से 01:30
बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति – मध्याह्न 02:00 से 06:00 तक
यजमान बनने के इच्छुक महानुभाव सम्पर्क करें।
आप इष्ट मित्रों सहित सपरिवार सादर आमन्त्रित हैं।
कार्यक्रमस्थल – श्रीमती चन्द्राबती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ, देवरी प्रहलादपुर, कासगंज (उ.प्र.)
निवेदिका – आचार्या डॉ. सूर्यादेवी चतुर्वेदा एवं समस्त गुरुकुल समिति
- : सम्पर्कसूत्र :-
- आचार्या डॉ. धारणा याज्ञिकी 7007748616,
- आचार्या डॉ. सूर्यादेवी चतुर्वेदा-9680674789
- आचार्या विद्या – 7668539293,
- श्री देवराज सिंह – 8393009449









