सबके पालनहार हो प्रभु जी।

0
9

सबके पालनहार हो प्रभु जी।

सबके पालनहार हो प्रभु जी।
जन जन के दातार हो प्रभु जी।
सब के पालनहार हो प्रभु जी………

अन्तर्यामी सर्व व्यापक
भू मण्डल है तेरा उपासक।
सुख के दाता दुःख विनाशक ।
करुणा के भण्डार हो प्रभु जी……

२. तुम ही जग के हो निर्माता।
जड़ चेतन के भाग्य विधाता।
हर प्राणी तुम से वर पाता।
जीवन के आधार हो प्रभु जी…….

३. तू ही जल में तू ही थल में।
पत्ते डाली फूल और फल में।
तू ही बलवानों के बल में।
जगत पिता करतार हो प्रभु जी……

४. पृथ्वी सूरज चाँद बनाए।
जल वायु अग्नि दर्शाए ।
‘पथिक’ तुम्हारी महिमा गाए।
नमस्कार सौ बार हो प्रभु जी…..
सब के पालनहार हो प्रभु जी…..