लेके हृदय में अंगार

0
4

लेके हृदय में अंगार

लेके हृदय में अंगार, करने युवकों को तैयार,
गांव और नगरी में आया, है आर्य वीर दल।।

१. छाई हुई चहुं ओर, साजिशों की बदली
बंट गया देश तूने, करवट ना बदली
कहीं लग ना जाए आग, इससे पहले जा जाग
जगाने आया, है आर्य वीर दल।।
लेके हृदय में अंगार ——

२. कुछ भेड़ियों की देखो, भूख है इतनी
इनको मिटा दो इनकी , भूख नहीं मिटनी।
हो आत्मरक्षा को तैयार, वरना होगी तेरी हार
समझाने आया, है आर्य वीर दल।।
लेके हृदय में अंगार ————-

३. चाहे कोई समझे जी,चाहे नहीं समझे
देश बचेगा केवल, संगठन के दम से
कहता वैदिक धर्म पुकार, बेडा डूब रहा मंझधार
बचाने आया, है आर्य वीर दल।।
लेके हृदय में अंगार ——-
गांव और नगरी में आया, है आर्य वीर दल।।

गीत : आया आर्य वीर दल
(तर्ज लेके पहला पहला प्यार )