हे त्रिलोक स्वामी भगवान्

0
11

हे त्रिलोक स्वामी भगवान्

ओ३म् भूर्भुव॒: स्व॒: तत्स॑वि॒तुर्वरे॑ण्यं॒ भर्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि ।
धियो॒ यो न॑: प्रचो॒दया॑त् ।। ३ ।। यजुर्वेद
भगवान्♩ ♪ ♫ ♬ ♭
भगवान्♩ ♪ ♫ ♬ ♭

हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
सर्वव्यापक ज्योतिर्मान्
सर्वव्यापक ज्योतिर्मान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
धर्म पुरुष हे दयानिधान्
हम सब को ये दो वरदान
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्

ज्योति आपकी स्थिर हो मन में
नित्य निवास करे अन्तर में
उसी ज्योति के प्रकाश में
मिले सत्य का हम को ज्ञान
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
धर्म पुरुष हे दयानिधान्
हम सब को ये दो वरदान
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्

वही ज्योति शुभ मार्ग दिखाये
बुद्धि हमारी तीव्र बनाये
वही ज्योति शुभ मार्ग दिखाये
बुद्धि हमारी तीव्र बनाये
कर्म करें कल्याण भाव से
हर पल रहे आपका ध्यान
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
धर्म पुरुष हे दयानिधान्
हम सब को ये दो वरदान
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
हे त्रिलोक स्वामी भगवान्
भगवान्♩ ♪ ♫ ♬ ♭

रचनाकार :- पण्डित सत्यकाम विद्यालंकार जी
साभार पुस्तक :- वेद गीताञ्जलि