भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

0
21

भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना
जीवन को यदि सफल बनाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

किस का गुमान करे, कुछ भी न तेरा
दो दिन का है, ये रैन बसेरा
खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

पाँच तत्त्व की बनी तेरी काया
काया में तेरी प्रभु है समाया
उसे ढूँढने को नहीं बाहर जाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

ये धन दौलत माल खजाना
इस पे हुआ है तू, इतना दीवाना
आज है तेरा, कल का – नहीं है ठिकाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना

प्रभु नाम की इक, ज्योति जगा ले
जो कुछ किया है, उसे तू भुला दे
दास कहे गर, मुक्ति जो पाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना
जीवन को यदि सफल बनाना
भज ले प्रभु को, इक दिन तो है जाना