अपने दुःख दर्द तु दुनियाँ को सुनाता क्या है

0
17
अपने दुःख दर्द तु दुनियाँ को सुनाता क्या है

अपने दुःख दर्द तु दुनियाँ को सुनाता क्या है

तर्ज: अपनी तस्वीर को आँखों से लगाता क्या है

अपने दुःख दर्द तु दुनियाँ को सुनाता क्या है
मन को समझा के धरे धीर तेरा जाता क्या है ॥ अपने…

जिसको अपना कहे जग में बता वो क्या है
जो तू करता है जमा साथ ले जाता क्या है ? ॥ अपने…

जा के मन्दिर में न स्वार्थ के सिवा कुछ माँगा
माँगते माँगते क्यूँ अन्तर में थक जाता क्या है ॥ अपने…

मन सजाता नहीं तू तन को सजा लेता है
तन को फिर छोड़ के दुनियाँ से ले जाता क्या है ॥ अपने…

ये अहंकार ना झुकने दे प्रभु चरणों में
सर झुकाने में भला हाथ से जाता क्या है? ॥ अपने…

ज्ञान बहता है मगर तेरा घड़ा खाली है
बिन कमाई का घड़ा प्रभु को दिखाता क्या है? ॥ अपने…

है तेरी माँग तो तू माँग ले प्रभु को प्रभु से
तू ‘ललित’ जान ले प्रभु से तेरा नाता क्या है? ॥ अपने…