कुछ खाये कुछ तोड़ गिराये डाल फूल फल पात।
कुछ खाये कुछ तोड़ गिराये डाल फूल फल पात।
रावण ने जब यह सुना भभक उठा था गात ।।
हनुमान को पकड़ने भेजा अक्ष कुमार।
बजरंगी ने रावण सुत दिया मौत के घाट उतार।
ब्रह्मफांस से मेघनाद ने महावीर गिरफ्तार किया।
रावण के सम्मुख जाकर के पेश सरे दरबार किया।।
रावण के भरे दरबार से हनुमान सुरक्षित चला आया।
लंका के घर-घर अंदर वह भयंकर आग लगा आया।।










