समय बड़ा बलवान् रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!
समय बड़ा बलवान्
जीवन धन्य उसी का है जो
समय को ले पहचान रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!
है दुर्लभ यह मानव जीवन,
बड़ा कठिन पाना मानव तन
पाकर धन वैभव यौवन तू
मत करना अभिमान रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!
काम कठिन है – जीवन थोड़ा
उस पर मन का चञ्चल घोड़ा
रुक जा प्राणी गाले प्रभु का
सुन्दर प्यारा नाम रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!
बाधाओं से मत घबड़ा तू
तूफानों में दीप जला तू
पुरुषार्थ से आत्म-विजय कर
कर अपना उत्थान रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!
जीवन धन्य उसी का है जो
समय को ले पहचान रे !!
समय बड़ा बलवान् रे !!










