आलोकित पथ करो हमारा

0
585

आलोकित पथ करो हमारा

आलोकित पथ करो हमारा,
हे जग के अन्तर्यामी !
शुभ्र प्रकाश दो
स्वच्छ दृष्टि दो
जड़-चेतन सबके स्वामी !
आलोकित पथ करो हमारा,
हे जग के अन्तर्यामी !

तुच्छ हमारे मन के, दाता !
दुर्विचार सब दूर करो
प्रेरित हों हम केवल तुमसे
ऐसी हममें शक्ति भरो
आलोकित पथ करो हमारा,
हे जग के अन्तर्यामी !

हम को विधाता, ऐसी बुद्धि दो
जात-पात सब दूर करो
बढ़े राष्ट्र उत्थान प्रेरणा
जागे हर जन मानस में
आलोकित पथ करो हमारा,
हे जग के अन्तर्यामी !