कर्मों के फल से तो बन्दे तू ना बच पायेगा

0
14

कर्मों के फल से तो बन्दे तू ना बच पायेगा

कर्मों के फल से तो
बन्दे तू ना बच पायेगा
तू जहाँ भी जायेगा
कर्म तेरे पीछे ही आयेगा

चाहे जितना तू छुप जाना
ना चलेगा कोई बहाना
तुझे ढूँढ ही लेगा वो
तू बन्दे कुछ न कर पायेगा
तू जहाँ भी जायेगा
कर्म तेरे पीछे ही आयेगा
कर्मों के फल से तो
बन्दे तू ना बच पायेगा

जिसको तूने दिया है जैसा
पायेगा फिर तू ही वैसा
ये रीत है कुदरत की
इसको तू न बदल पायेगा
तू जहाँ भी जायेगा
कर्म तेरे पीछे ही आयेगा
कर्मों के फल से तो
बन्दे तू ना बच पायेगा

अब भी तू खुद को समझा ले
“राही” अच्छे कर्म कमा ले
कर याद उस मालिक को
जहाँ पे एक दिन तू जायेगा
तू जहाँ भी जायेगा
कर्म तेरे पीछे ही आयेगा
कर्मों के फल से तो
बन्दे तू ना बच पायेगा