जीवन सुधार करो भारत से प्यार करो

0
5

जीवन सुधार करो भारत से प्यार करो

जीवन सुधार करो भारत से
प्यार करो जागो रे जागो
भारतवासियो ओ भारतवासियो ।।
हजारों वर्षों से आप सो गये
ऐसे सोये कि बरबाद हो गये
नींद को विस्मार करो
दूर अब खुमार करो, जागो…।।1।।

हीरे जवाहरात नीलम पुखराज गये
अन्न धन भेष भाषा गई, हो मोहताज गये
धन के भण्डार भरो बेड़े को
पार करो जागो रे जागो…।।2।।

भारत मां के हिस्से बेदर्दी से काट दिये,
हाथ पैर शीश धड़ सब न्यारे न्यारे छांट दिये
कुछ तो विचार करो,
बचने के आसार करो, जागो रे जागो…।।3।।

शोभराम प्रेमी आज अत्याचार हो रहे
विधवा अनाथ पीड़ित चारों ओर रो रहे
दुखों का संहार करो,
धर्म का प्रचार करो, जागो रे जागो…।।4।।