स्नान से तन की भजन से मन की शुद्धि

0
6

स्नान से तन की भजन से मन की शुद्धि

स्नान से तन की भजन से
मन की शुद्धि ऋषि बता गये
धन शुद्ध करो तो दान करो।।टेक ।।
धन के बढ़ाने का साधन
ऋषियों ने दान बताया
दान करने से आज तलक
नहीं किसी के टोटा आया
स्नान से तन की भजन से
मन की शुद्धि ऋषि बता गये।।1।।

सोच समझकर करना चाहिए
अच्छी जगह पर दान
बुरी जगह पर दान
करे से होता है नुकसान
स्नान से तन की भजन से
मन की शुद्धि ऋषि बता गये।।2।।

माह पोह में तो प्याऊ
बैठा दे जेठ में देवे रजाई
इसे कोई भी दान कहे ना
यह है मूरख ताई स्नान…।।3।।

सूरज की ना घटे रोशनी
लाखों दीप जला लो
दान से धन, विद्या नहीं घटती
चाहे लाख पढ़ा लो, स्नान…।।4।।

पानी निकले जिस कुएं का
साफ होकर बढ़ता है
जिससे पानी नहीं निकलता
कम होकर सड़ता है, स्नान…।।5।।

दान भोग और नाश गति
यह धन की तीन बताईं
शोभाराम करो दान
आपकी दान में बहुत भलाई
स्नान से तन की भजन से
मन की शुद्धि ऋषि बता गये
धन शुद्ध करो तो दान करो।।6।।