किसको कहें अछूत तुम्हें बतलाते हैं।।
किसको कहें अछूत तुम्हें बतलाते हैं।। टेक ।।
अछूत उसे कहते हैं जिसके छूने से नुकसान
अछूत वस्तु को छूने वाले दुनिया में नादान
छूकर के पछताते हैं किसको कहें अछूत..।।1।।
भिड़ ततैया शहद की मक्खी बिच्छु सांप गुहेरा
पागल कुत्ता क्रूर भेड़िया चीता शेर भगेरा
छूते ही फाड़ खाते हैं किसको कहें अछूत..।।2।।
शील सती पतिव्रता का तन नग्न बिजली का तार
ये सब अछूत हैं इन्हें जो छुए जग में मूढ़ गंवार
तुरन्त मर जाते हैं, किसको कहें अछूत…।।3।।
भंगी और चमार हैं प्रेमी भारत मां के सपूत
इन्हें अछूत कहने वालों पर बजे एक दिन जूत
ठहरो वह दिन आते हैं किसको कहे अछूत..॥4॥










