नवयुवको उद्धार करो

0
9

नवयुवको उद्धार करो

नवयुवको उद्धार करो,
जागो दूर खुमार करो।
खतरे के तूफानों से,
इस देश की नैया पार करो।। टेक ।।

पश्चिम में तूफान बनकर पाकिस्तान
मरने और मारने के वह बना रहा सामान
खतरा बना महान सोचो और विचार करो
अपने को तैयार करो खतरे के तूफानों से
इस देश की नैया पार करो ।।1।।

चीन ने क्या किया, कभी ध्यान भी दिया
18 हजार वर्ग मील भूमि को दबा लिया
अब तक खाली न किया सिंह जैसी हुंकार करो
अपने देश से बाहर करो खतरे के
तूफानों से इस देश की नैया पार करो।।2।।

आज चारों ओर मचा हुआ है शोर
प्रांतीयता और जातीयता का बढ़ता जा रहा जोर
यह अनर्थ है घोर संगठन शक्ति अपार करो
घृणा द्वेष बिस्मार करो खतरे के तूफानों से,
इस देश की नैया पार करो।।3।।

सत्य प्रेम सदाचार परिश्रम पर उपकार
प्रेमी हों सब देश प्रेम के भारत के परिवार
समझें सब नर-नार शोभाराम प्रचार करो,
सोतों को वेदार करो खतरे के तूफानों से
इस देश की नैया पार करो।।4।।