काम आयेगा प्रभु का भजन
काम आयेगा प्रभु का भजन,
जिसने दिया है तुझे,
प्यारा मानव जनम,
करले उसका भजन ।।
अन्तरा – तेरी मुक्ति का,
साधन वही है, ऋषि सन्तों
का कहना सही है।
तेरे कष्टों को निवारे,
तुझे तारेंगे उभारे ।
तेरे शुभ फ़रम… ।।
काम आयेगा…।।१।।
काल जब आये तुझको ले जाने,
मुंह फेर लेंगे अपने बेगाने,
सच्चा साथी तेरा ही माती,
जिसका दुनियां नाम गाती
प्रभु का ले लो शरण…।।
काम आयेगा… ।।२।।
तू ना, मन को लगाना
अ.न्त समय में पड़े पछताना
किमती ये श्वास तेरी,
लाभ उठाले न कर देरी ।।
यही है तेरे धरम…।।
काम आयेगा… ।।३।।










