बस ध्यान लगाने से मन शान्त होता है।

0
12

बस ध्यान लगाने से मन शान्त होता है।

बस ध्यान लगाने से,
मन शान्त होता है।
प्राणायाम करने से,
सब काम होता है ।।

अन्तरा – पहला है भस्त्रिका,
हृदय रोग आये ना ।
फिर है कपालभाति,
शूगर सताये ना ।
अग्निसार में मोटापे से,
आराम होता है ।।
बस ध्यान लगाने से…।।१।।

अनुलोम विलोम करो,
बी.पी. होता है ठीक ।
त्रिबन्ध लगाने से,
तबीयत होती नियमित ।
सब काम करे दाता,
तेरा नाम होता है ।।
बस ध्यान लगाने से…।।२।।

भ्रामरी करने से,
टेंशन न कोई तकलीफ ।
ओंकार जपने से,
प्रभु देते है आशीष ।
भक्तों का रखवाला,
भगवान होता है ।।
बस ध्यान लगाने से…।।३।।