जिस नर में आत्मिक शक्ति है
जिस नर में आत्मिकशक्ति है
वह शीश झुकाना क्या जाने ?
जिस दिल में ईश्वर भक्ति है,
वह पाप कमाना क्या जाने ?
माँ-बाप की सेवा करते हैं,
वह मथुरा, काशी, हरिद्वार,
उनके दुःखों को हरते हैं।
वृन्दावन जाना क्या जाने ?
दो काल करें सन्ध्या व हवन,
नित सत्संग में जो जाते हैं।
भगवान् का है विश्वास जिन्हें
दुःख में घबराना क्या जाने ?
जो खेला है तलवारों से
और अग्नि के अंगारों से।
रण-भूमि में पीछे जाके वह
कदम हटाना क्या जाने ?
हो कर्मवीर और धर्मवीर
वेदों का पढ़नेवाला हो।
वह निर्बल दुःखिया बच्चों
पर तलवार चलाना क्या जाने ?
मन-मन्दिर में भगवान् बसा जो
उसकी पूजा करता है।
मन्दिर के देवता पर जाकर
वह फूल चढ़ाना क्या जाने ?
जिसका अच्छा आचार नहीं,
और धर्म से जिसको प्यार नहीं।
जिसका सच्चा व्यवहार नहीं,
नन्दलाल का गाना वह क्या जाने ?










