बचपन ठीक बना लो

0
14

बचपन ठीक बना लो

बचपन ठीक बना लो,
भारत बन जायेगा।
निज कर्त्तव्य निभा लो,
भारत बन जायेगा।

राम-लखन का पौरुष जागे,
हनुमान अब निद्रा त्यागे।
अंगद को समझ लो,
भारत बन जायेगा । ।….

कर्ण आलसीपन को छोड़े,
अर्जुन मोह पाश को तोड़े।
सोया भीम जगा लो,
भारत बन जायेगा ।।….

कृष्ण सुदर्शन चक्र उठावे,
अभिमन्यु जौहर दिखलावे।
फिर बलराम बुला लो,
भारत बन जायेगा ।।……

वीर प्रताप चौहान शिवाजी,
गोविन्द सिंह बन्दा बरागी।
दिल में इन्हें बसा लो
भारत बन जायेगा।।….

लाल बाल और पाल सरीखे,
वीर सुभाष भगत सिंह दीखे।
ऐसे पाठ पढ़ा लो,
भारत बन जायेगा।।….

भारत वीरों की भूमि है,
सदा दिमागों में घूमी है।
पथिक सत्य अपना लो,
भारत बन जायेगा……