हो मुबारक जन्म दिन तुम्हें लाड़ले
हो मुबारक जन्म दिन तुम्हें लाड़ले ।
जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो।।
चांद बनकर सितारों के दरम्यान में।
सारी दुनियां को रौशन बनाते रहो ।।
यह जमाना झुके बस तुम्हारे लिये।
आये मौसम सुहानी बहारें लिये ।।
फूल बनकर चमन में महकते रहो।
गुलशन ए वतन को सजाते रहो।।
जिन्दगी भर पड़े गम से ना वास्ता।
पांव रख दो वहीं मिले रास्ता ।।
नाम रौशन जमाने में अपना करो।
वंश का नाम ऊंचा उठाते रहो।।
इस जमाने की दौलत हो हासिल तुम्हें।
हर भंवर में सहारा दे साहिल तुम्हें ।।
ख्वाव हर इक हकीकत में जाये बदल ।
ये रतन उम्र हंसकर बिताते रहो।।










