खुशियों में डूबा रहे

0
307

खुशियों में डूबा रहे

खुशियों में डूबा रहे,
ये जन्म दिन आपका ।
सदियों तक आता रहे,
ये जन्म दिन आपका ।।

इस घर का हर एक कोना,
खुशियों से भरपूर है।
आया बन मौसम बहारां,
ये जन्मदिन आपका ।।

चाँद इस कुल के,
तुम्हारी बढ़ती जाये हर कला।
चांदनी गुण की बढ़ाये,
ये जन्म दिन आपका ।।

तुम करो साकार सपना,
मात-पिता की आंखों का।
कर्तव्यों का बोध कराये,
ये जन्न दिन आपका ।।

आप्त पुरुषों का रहे संग,
तेरा जीवन भर सदा।
विद्या-बल-बुद्धि बढ़ाये,
ये जन्म दिन आपका ।।

त्यागी ईश्वर की दया से,
खाली ना हों झोलियाँ।
आशीर्वादों में पले,
ये जन्म दिन आपका ।।