त्यौहार यह होली आया है
त्यौहार यह होली आया है
और सबका मन हर्षाया है।।
मिलकर त्यौहार मनायें हम,
और गीत प्रभु के गायें हम।
यह शुभ अवसर अब आया है।।… …और
आपस में प्रेम बढ़ायें हम,
और मिल कर सुख-दुःख बांटें हम।
सन्देश प्रेम का लाया है।। …और…
वेदों का मार्ग अपनायें हम,
सदा उत्तम कर्म कमायें हम ।
मानव का चोला पाया है।।…. और..
जीवन आदर्श बनाना है,
वेदामृत सबको पिलाना है।
ऋषि ने कर्त्तव्य बताया है।।.. और..
सुन्दर त्यौहार बिगाड़ें ना,
रंग गंदा किसी पर डालें ना।
क्यों बुद्धि को भरमाया है।।…. और..
त्यौहार से शिक्षा पायें हम,
घर-घर में यज्ञ रचायें हम।
उत्तम यह कर्म कहाया है।।… और..










